बर्नपुर में गुरु नानक स्कुल के सामने नगर निगम द्वारा पेबर ब्लॉक लगाने के कार्य का हुआ उद्घाटन
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड के अंतर्गत गुरुनानक गर्ल्स स्कूल के सामने पेबर ब्लॉक लगाने के काम का उद्घाटन किया गया। आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के तहत यह काम किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूल में छात्राओं के लिए साइकिल रखने के लिए एक शेड का निर्माण किया जाएगा। दोनों कामों के लिए 10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यहां आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक रुद्र, गुरमीत सिंह सहित गुरुनानक स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।














