भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के समर्थन में रानीगंजमें मनोज तिवारी ने किया प्रचार:
1 min read
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों की तरफ से जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है इसी क्रम में आज भाजपा के अभिनेता सांसद मनोज तिवारी रानीगंज पहुंचे यहां उन्होंने पंजाबी मोड़ से एक बाइक रैली रैली में शिरकत की यह रैली पंजाबी मोड़ से शुरू होकर एनएसबी रोड राजबाड़ी होते हुए पूरे रानीगंज इलाके में घूमी इस मौके पर यहां दिनेश सोनी राजेश मंडल सुनीता कयाल मीडिया प्रभारी गोपाल पारीक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे स्थानीय भाजपा नेताओं ने मनोज तिवारी का फूलों के हार से स्वागत किया इसके उपरांत यह बाइक रैली निकली हालांकि बाइक रैली में शामिल ज्यादातर भाजपा समर्थकों केसरो से हेलमेट गायब थे












