shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के समर्थन में मनोज तिवारी ने किया रोड शो:

1 min read

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आज भाजपा सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी आसनसोल पहुंचे यहां यहां उन्होंने बुधा से लेकर मुर्गासोल तक एक रोड शो में हिस्सा लिया इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल भी उनके साथ थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अग्निमित्रा पाल ने कहा की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य अगर चाहें तो वह अपना बर्थ सर्टिफिकेट भी दिखा सकती है कि उनका जन्म बर्नपुर अस्पताल में हुआ था हालांकि उन्होंने कहा कि वह चंद्रिमा भट्टाचार्य को कैफियत नहीं देंगी जो भी कैफियत देनी है वह अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को देंगी वही चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा ममता बनर्जी के स्लोगन की चोरी करने का जो आरोप भाजपा पर लगाया गया है उस पर बोलते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि ममता बनर्जी उनकी भी मुख्यमंत्री हैं जो जाहिर सी बात है उनसे भी उनको बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यही वजह है कि उन्होंने उनसे सीख कर ही इस स्लोगन को अपनाया है इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार और ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा की 11 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था वह भी इस बंगाल की ही बेटी थी या फिर जिस अल्पसंख्यक समुदाय की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था वह भी इस बंगाल की ही बेटी थी लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है वहीं उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिला शासक और डीसीपी को चुनाव के दायित्व से हटाने के भाजपा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान यह दोनों ही अपने पदों पर थे और सब ने देखा कि किस तरह से टीएमसी ने लोगों के मताधिकार का हरण किया था यही वजह है कि भाजपा को इन दोनों उच्च अधिकारियों पर कोई भरोसा नहीं है दूसरी तरफ मनोज तिवारी ने टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो बिहार का होकर भी बिहार में चुनाव नहीं जीत सकता वह आसनसोल में क्या चुनाव जीतेगा उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का इतिहास उठाकर देख ले उन्होंने बिहार में भ्रष्टाचारी लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का समर्थन किया था हालांकि इसके बाद बिहार की जनता ने उनको नकार दिया मनोज तिवारी ने आगे कहा कि भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल आसनसोल की बेटी है और आसनसोल वासियों के हर सुख दुख में वह खड़ी रहती है और यही वजह है कि उनका पूरा विश्वास है कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल की जनता तीसरी बार भाजपा को जीत दिलाएगी उन्होंने कहा कि पिछले दो बार से यहां जीतने वाले बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल की जनता के साथ धोखा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page