shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रविंद्र भवन में टीएमसी महिला कर्मी सम्मेलन का हुआ आयोजन:

1 min read

आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित रविंद्र भवन में तृणमूल कांग्रेस का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया आने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां ममता बनर्जी मंत्रिमंडल की प्रमुख मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित थे इनके अलावा मंत्री मलय घटक ऑलपना बनर्जी सहित तमाम स्थानीय टीएमसी नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी ने दिखा दिया है कि एक महिला अगर ठान ले तो कुछ भी कर सकती है आज ममता बनर्जी सिर्फ प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श बन चुकी हैं वहीं उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कद्दावर व्यक्तित्व के यहां से उम्मीदवार बनने से आसनसोल की समस्याओं को संसद में एक बुलंद आवाज मिलेगी उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में विशाल योगदान रहा है वहीं मंत्री मलय घटक ने अपने वक्तव्य में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के इस दावे पर कटाक्ष किया कि वह आसनसोल के बेटे और बेटी हैं उन्होंने कहा की क्या यह जरूरी है कि आसनसोल का बेटा या बेटी होने से ही कोई आसनसोल के लिए काम करेगा उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होने से पहले किसी को यह पता भी नहीं था कि वह आसनसोल की बेटी है और चुनाव जीतने के बाद पिछले 1 साल में उनको आसनसोल में न तो देखा गया है और ना ही उन्होंने आसनसोल में अपनी विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई काम किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page