shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

एस आई आर में 60 लाख लोगों के नाम अंडर एडजुडिकेशन में रहने के खिलाफ कांग्रेस का जिला शासक को ज्ञापन

1 min read

 :पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 63 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा 60 लाख लोगों के नाम अंडर ऐडजूडिगेशन हैं, जिनकी जांच विभिन्न अदालतों के जजों द्वारा की जा रही है। इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के लोगों में भारी भ्रम है।

आज कांग्रेस की ओर से पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर में एक प्रदर्शन किया गया और जिला शासक को एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें मांग की गई कि जिन लोगों के नाम एडजूडिगेशन में हैं, उनका नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए।

पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस माइनोरिटी सेल के चेयरमैन मोः फिरोज खान ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के लोगों के मौलिक लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहा है। कांग्रेस इसके खिलाफ संघर्ष कर रही है।

कांग्रेस काउंसलर एस एम मुस्तफा ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग यह घृणित काम कर रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल के लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले से ही इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों के इस परेशानी के लिए भाजपा के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस और ममता बैनर्जी को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी ने पहले कहा था कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर नहीं होने देंगे, लेकिन एसआईआर हुआ और इतने लोगों के नाम हट गए, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में ममता बैनर्जी की स्थिति अरविंद केजरीवाल जैसी हो जाएगी, क्योंकि वे भी बहुत अहंकारी हो गई हैं। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी रवि यादव सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page