अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस की तरफ से स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित
1 min read
:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस की महिला संगठन की तरफ से आज आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर यहां महिला कांग्रेस की तमाम नेत्री और कार्यकर्ता उपस्थित थी इस मौके पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी इस बारे में आसनसोल सबडिवीजन महिला कांग्रेस की तरफ से श्री लता बनर्जी ने कहा कि 1975 के 8 मार्च को महिला दिवस को स्वीकृति मिली थी यह एक ऐसा दिन है जब हम सब यह शपथ लेते हैं कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम उठाया जाएगा और आज महिला कांग्रेस की तरफ से उन महिलाओं को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने सदियों तक संघर्ष किया तब जाकर आज के महिलाओं को यह दिन देखने को मिला जब आज महिलाएं किसी से काम नहीं है और जीवन के हर क्षेत्र में वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आज भी महिला सुरक्षित नहीं है आज भी लगभग रोज किसी न किसी जगह से बलात्कार या महिलाओं के खिलाफ अन्य अत्याचार की खबरें आती रहती हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है की इन घटनाओं पर रोक लगे तभी महिला सशक्तिकरण सही मायने में पूरा होगा















