अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस के महिला संगठन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन एस एम मुस्तफा फिर से बने नार्थ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष
1 min read
:कांग्रेस के महिला संगठन की तरफ से गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कांग्रेस की महिला संगठन के सदस्य और अन्य कार्यकर्तागण इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा की गई और इसके साथ ही आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए किस तरह से इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती प्रदान की जा सके और इसमें महिलाओं की भूमिका पर भी विचार विमर्श किया गया इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद और आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष एस एम मुस्तफा शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां कांग्रेस के महिला संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था यहां पर महिला सशक्तिकरण और इस क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महिलाओं की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान एस एम मुस्तफा फिर से नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित भी किया गया














