कुल्टी में युवा तृणमूल कांग्रेस द्वारा निकाली गई बाइक रैली भाजपा के खिलाफ लगाए नारे
1 min read
:टीएमसी की तरफ से लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि एस आई आर के जरिए वह पश्चिम बंगाल के जायज मतदाताओं के नाम काटना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर सही तरीके से मतदान हुआ और बंगाल के सभी जायज मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला तो वह सत्ता में कभी नहीं आ सकते इसलिए भाजपा पिछले दरवाजे से सत्ता में आने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है इसके खिलाफ आज कुल्टी टाउन वन युवा टीएमसी की तरफ से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया संगठन के अध्यक्ष राहुल घोषाल ने बताया कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एस आई आर करवा कर जायज मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है उसके खिलाफ आत्मक की तरफ से हमेशा से विरोध किया गया है और आज की यह रैली इस विरोध का एक हिस्सा है उन्होंने कहा कि यहां के जो भाजपा विधायक हैं वह पिछले 5 सालों में नदारद रहे लेकिन अब जबकि चुनाव आने वाले हैं तो वह फिर से लोगों के पास जा रहे हैं और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा करके कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि लोग समझ चुके हैं कि भाजपा सिर्फ एक जुमलेबाज पार्टी है उन्होंने कहा कि आज की रैली डिसरगढ़ ईसीएल मैदान से शुरू होकर झाल बागान के रास्ते कुल्टी बराकर होते हुए नियामतपुर में आकर खत्म हुई














