एस आई आर में वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए टीएमसी की तरफ विरोध रैली
1 min read
:पश्चिम बंगाल में जिस तरह से एसआईआर किया जा रहा है, उसके विरोध में आज टीएमसी की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बुधा मैदान से शुरू होकर हटन रोड होते हुए बस स्टैंड तक गयी। यहां मंत्री मलय घटक के अलावा आसनसोल नगर निगम के एमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास सहित कई टीएमसी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। रैली में शामिल टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरीके से एसआईआर किया जा रहा है, उसके विरोध में नारेबाजी की गई। रैली के बाद मंत्री मलय घटक ने कहा कि टीएमसी की ओर से आज इस रैली का आयोजन किया गया था। जिस तरीके से एसआईआर किया जा रहा है, उसके विरोध में यह रैली निकाली गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग यहां वैध मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर यहां सही तरीके से चुनाव होता है, तो भाजपा यहां जीत नहीं पाएगी। इसलिए भाजपा को जिताने के लिए इस तरह की षड्यंत्र की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि कल भाजपा की ओर से जो परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली गई थी, उसमें दस से भी कम लोग आए थे, और जो लोग आए थे, उन्हें पैसे देकर लाया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 77 सीटें मिली थीं, लेकिन आगामी चुनाव में वे तीस से नीचे आ जाएंगे।














