भाजपा नेताओं की आंखों में मोतियाबिंद उन्हें नही दिख रहा बंगाल का विकास – मलय घटक
1 min read
:राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में पूरे बंगाल में सड़कों की हालत सुधारने और नई सड़क के निर्माण के लिए पथश्री परियोजना की शुरुआत की गई है इसके तहत राज्य सरकार की तरफ से सड़कों के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है आज आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड इलाके में मंत्री मलय घटक ने दो सड़कों के कार्य का उद्घाटन किया पहली सड़क ज्योति नगर से करबला तक बनाई जाएगी। यह आईसिबिपि रास्ता होगा इसके निर्माण में 96 लाख रुपए से ज्यादा की लागत आएगी। आज सड़क के निर्माण कार्य के उद्घाटन के मौके पर मंत्री मलय घटक के अलावा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन अनिमेष दास 21 नंबर वार्ड की पार्षद श्रावणी मंडल के अलावा मोहम्मद हुसैन मोहम्मद सनाउल्लाह मोहम्मद शकील अहमद अयासुद्दीन दीवान मोहम्मद नौशाद मोहम्मद जीशान सहित इस क्षेत्र के तमाम निवासी मौजूद थे

मंत्री ने नारियल फोड़ कर इस रास्ते के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य में तेजी से विकास कार्य किया जा रहे हैं आसनसोल भी उससे अछूता नहीं है उन्होंने कहा कि आज 21 नंबर वार्ड में दो रास्तों के निर्माण कार्य का उद्घाटन हो रहा है और बहुत जल्द एक और रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी यह दिखाता है कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आसनसोल और इस जिले को कितनी तवज्जो देती है यहां पर न सिर्फ आमार पाड़ा आमार समाधान पथश्री परियोजना के तहत ही काम नहीं हो रहा है बल्कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण आसनसोल नगर निगम जैसी संस्थाए भी लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही हैं उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी इतना विकास हो रहा है लेकिन भाजपा को यह नजर नहीं आ रहा है ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं की आंखों में मोतियाबिंद हो गया है वहीं स्थानीय लोगों ने मंत्री मलय घटक और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया जिनकी वजह से उनकी काफी दिनों से जो मांग थी वह पूरी हो गई मैं उन्होंने कहा कि इस रास्ते के निर्माण से उन्हें काफी सहूलियत होगी वहीं 21 नंबर वार्ड में आज मंत्री ने एक और रास्ते के मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया यह रास्ता आनंदम स्कूल से धधका मोड तक है और इसके लिए लगभग 90 लाख रुपए की लागत आएगी यहां पर भी मंत्री के अलावा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन अनिमेष दास पार्षद श्रावणी मंडल स्थानीय निवासी मौजूद थे दोनों ही स्थान पर श्रावणी मंडल द्वारा मंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया














