shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा का 48 नंबर वार्ड में जनसंपर्क अभियान निगम पर लगाया स्थानीय लोगों को नागरिक सुविधाओं से महरूम रखने का आरोप

1 min read

:बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भले ही नहीं हुई है लेकिन अभी से हर पार्टी की तरफ से प्रचार शुरू कर दिया गया है कोई किसी से कमतर नहीं रहना चाहता भाजपा भी इस बार पूरा जोर लगा रही है ताकि बंगाल में वह पहली बार सत्ता में आ सके इसी कड़ी में भाजपा की तरफ से लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं आज सुबह उनके नेतृत्व में भाजपा द्वारा आसनसोल नगर निगम के 48 नंबर वार्ड के 182 नंबर बुथ इलाके में भाजपा मंडल दो के द्वारा डीएवी स्कूल के पास वस्त्र वितरण और जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस मौके पर यहां मंडल अध्यक्ष सुदीप चौधरी के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां कृष्णा प्रसाद ने इस क्षेत्र में जो गंदगी व्याप्त है इस पर अपनी आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पार्षद आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी हैं इसके बावजूद यहां पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है जो कभी भी बीमारी को न्योता दे सकता है उन्होंने कहा कि नगर निगम का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है यहां पर लोगों को बुनियादी सेवाएं तक नहीं मिल रही है और नगर निगम और टीएमसी नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं वहीं यहां एक सभा का भी आयोजन किया गया सभा के दौरान कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि टीएमसी के शासनकाल में पिछले 15 वर्षों में राज्य में और इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैल चुका है महिलाएं सुरक्षित नहीं है रोजगार के अवसर नहीं है इन सब परिस्थितियों से निपटारा पाना है तो एकमात्र रास्ता भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत और ईमानदार सरकार का गठन करना है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page