भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद और विधायक अग्निमित्रा पाल सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
1 min read
:भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं रखी जा रही है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है इसके जरिए कल मां कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत एक विशाल रैली निकाली गई जो दक्षिण बंगाल के चार जिले आसनसोल पुरुलिया बांकुरा और विष्णुपुर का दौरा करेगी। मां कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत परिवर्तन संकल्प यात्रा ने आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभाओं का दौरा किया आखिरकार यह यात्रा आसनसोल पहुंची इस मौके पर यहां आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों पर भाजपा कार्यकर्ता व्यवस्थित थे यहां लगातार नारे लगाए जा रहे थे जिसमें बंगाल में परिवर्तन की बात कही जा रही थी कृष्णा प्रसाद और अग्निमित्रा पाल परिवर्तन संकल्प यात्रा में जो रथ बनाया गया है उस वाहन पर चढ़े और हाथों में भाजपा का झंडा लेकर उसे लहराया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया














