आसनसोल नगर निगम की तरफ से हुआ इफ्तार का आयोजन मंत्री मेयर सहित तमाम विशिष्ट लोग रहे उपस्थित
1 min read
:इन दिनों पवित्र रमजान का महीना चल रहा है रमजान के महीने में रोजेदार शाम को इफ्तार करते हैं आसनसोल नगर निगम की तरफ से भी हर साल इफ्तार का आयोजन किया जाता है इस साल भी नगर निगम की तरफ से आसनसोल के मुर्गा साल इलाके में ईदगाह प्रांगण में इफ्तार का आयोजन किया गया था यहां पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय मंत्री मलय घटक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित तमाम पार्षद अन्य विशिष्ट लोग और रोजेदार उपस्थित थे यहां पर परंपरा का निर्वाह करते हुए इफ्तार की गई इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि हर साल नगर निगम की तरफ से इफ्तार का आयोजन किया जाता है साल भी इफ्तार का आयोजन किया गया है यहां पर न केवल मुस्लिम समुदाय के बल्कि सभी धर्म के रूप में स्थित है और सभी ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया जो इस राज्य और शहर की गंगा जमुनी तहजीब को दिखाता है उन्होंने सभी को आने वाले ईद की बधाई दी वही इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम की तरफ से हर साल इफ्तार का आयोजन किया जाता है इस साल में इसका आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर सभी धर्म के लोग उपस्थित हैं और सभी ने मिलजुल कर पवित्रता के साथ इफ्तार किया उन्होंने कहा कि यही हमारे शहर की परंपरा है कि हम सब एक साथ मिलजुल कर रहते हैं और सभी त्योहारों को मिलजुल कर बनाते हैं उन्होंने भी सभी को आने वाले ईद की बधाई दी















