कुल्टी में भाजपा नेतृत्व परिवर्तन संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए तैयार
1 min read
आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है कल मां कल्यानेश्वरी मंदिर से परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई थी आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके आज यह कुल्टी के लिए रवाना हो गई और कुल्टी में डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व वहां पर परिवर्तन संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए तैयार था इस बारे में कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि कल से मां कल्यानेश्वरी मंदिर से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई है आज कुल्टी विधानसभा में यह यात्रा प्रवेश करेगी इस यात्रा के स्वागत के लिए इस क्षेत्र के सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं आम लोग भी तैयार हैं उन्होंने कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के बाद यह यात्रा पुरुलिया के लिए रवाना हो जाएगी उन्होंने बताया की जगह-जगह पर मंच बनाए गए हैं वहां पर ठहर कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से भारत के महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी जाएगी वहीं आसनसोल सांगठनिक जिला वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत आचार्य ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर लोगों के मन में जो उत्साह देखा जा रहा उससे साबित होता है कि लोग बंगाल में परिवर्तन देखना चाहते हैं और यह होकर रहेगा उन्होंने कहा कि कल बाराबनी में जो हमला टीएमसी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की रैली पर किया गया था वह इसलिए क्योंकि टीएमसी को समझ में आ गया है कि लोग अब भाजपा के कार्यक्रमों में अपनी मर्जी से शामिल हो रहे हैं क्योंकि अब आम जनता भी टीएमसी को सत्ता से उखाड़ना चाहती है और इसीलिए टीएमसी बौखला गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रही है














