बर्नपुर से कुल्टी के लिए रवाना हुई भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा
1 min read
भाजपा की ओर से कल से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू की गई है। कल मां कल्याणेश्वरी मंदिर से शुरू होकर आसनसोल लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर के बारी मैदान में पहुंची थी, जहां रात में ठहराव का इंतजाम किया गया था। आज वह परिवर्तन संकल्प यात्रा बारी मैदान से शुरू होकर कुल्टी की ओर रवाना हुई। यहां आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि कल से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू हुई है, आज आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से यह यात्रा फिर से शुरू हुई है और कुल्टी विधानसभा की ओर रवाना हुई है। कुल्टी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यह परिवर्तन संकल्प यात्रा अब पुरुलिया में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि लोग इस राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार हैं और इस परिवर्तन संकल्प यात्रा में लोगों की जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह इस सत्य को प्रमाणित करती है।














