मां कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत भाजपा की तरफ से निकली परिवर्तन संकल्प यात्रा
1 min read
:भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है आज मां कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत आसनसोल पुरुलिया बांकुरा और विष्णुपुर इन चार जिलों के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई इस मौके पर यहां कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य बांकुड़ा के पूर्व भाजपा सांसद के डाक्टर सुभाष सरकार अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत यह परिवर्तन संकल्प यात्रा रवाना हुई इस बारे में भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार ने बताया कि बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते हैं इसलिए भाजपा की तरफ से बंगाल के लोगों के परिवर्तन के संकल्प को रूप देने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है मां कल्यानेश्वरी मंदिर से पूजा अर्चना करने के उपरांत आसनसोल पुरुलिया बांकुरा और विष्णुपुर इन चार जिलों के लिए इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई यहां से बाराबनी जमुरिया पांडवेश्वर रानीगंज आसनसोल उत्तर आसनसोल दक्षिण इन इलाकों में परिवर्तन संकल्प यात्रा होगी आज रात को आसनसोल साउथ विधानसभा अंतर्गत बर्नपुर के बारी मैदान में यात्रा का ठहराव होगा उसके बाद कल भगत सिंह मोड़ से यह यात्रा कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होगी वहां कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करने के उपरांत डिसेरगढ़ पहुंचेगी जहां पर कार्यक्रम होगा और उसके उपरांत यात्रा की जिम्मेदारी पुरुलिया जिला भाजपा को सौंप दी जाएगी डॉक्टर पोद्दार ने कहा कि इस यात्रा को लेकर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि आम जनता में भी बहुत उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि लोग बंगाल में परिवर्तन चाहते हैं वही अग्निमित्रा पाल ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर लोगों के अंदर काफी उत्साह है क्योंकि पिछले 15 सालों में बंगाल में टीएमसी के शासनकाल में कोई काम नहीं हुआ है इस वजह से लोग टीएमसी से नाराज हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह बात समझ में आ चुकी है इसलिए कल वह एक और नाटक करने जा रही है एस आई आर की फाइनल लिस्ट में जिन लोगों के नाम अभी तक चढ़े नहीं है उनके लिए वह धरना देने की बात कह रही है जबकि ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है चुनाव आयोग एक भी जायज मतदाता का नाम नहीं काटेगा लेकिन जो लोग भारतीय नागरिक नहीं है उनका नाम रहने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पिछले 15 वर्षों से सिर्फ अवैध मतदाताओं के बलबूते पर जीत हासिल करती आ रही है इसलिए वह नहीं चाहती कि इन मतदाताओं का नाम काटा जाए। भाजपा विधायक ने कहा कि चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले ही बंगाल में भले ही केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान आ गए हैं लेकिन अगर उनका सही से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो टीएमसी अपने इरादों में कामयाब हो जाएगी उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी की तरफ से भाजपा के मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है यहां तक की भाजपा समर्थक मतदाताओं से उनके वोटर कार्ड छीन लिए जा रहे हैं और उन्हें जलाया जा रहा है जिससे कि वह वोट डाल ही ना पाए उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांग की कि वह इस तरफ भी ध्यान दें ताकि जो मतदाता है वह बिना किसी और डर के चुनाव वाले दिन मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाल सकें वहीं देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए भाजपा की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है यह यात्रा आसनसोल पुरुलिया बांकुड़ा विष्णुपुर इन चार जिला मैं जाएगी उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन संकल्प यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पत्रकारिता से भाजपा में आए संतु पान भी शामिल होंगे














