हर जायज मतदाता का नाम मतदाता सूची में रखने की मांग पर माकपा का बीडीओ कार्यालय को ज्ञापन
1 min read
:28 फरवरी को पश्चिम बंगाल में एस आई आर की प्रक्रिया के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया गया लेकिन इसमें देखा गया कि लगभग 60 लाख लोगों के नाम एडजुडिकेशन सूची में डाल दिए गए हैं अब इन नामों पर अदालत के जज विचार करके फैसला लेंगे इनमें से कितने नाम आगे आने वाले सप्लीमेंट्री फाइनल लिस्ट में रहेंगे इसे लेकर आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रानीगंज एरिया कमेटी की तरफ से रानीगंज वीडियो कार्यालय में एक अभियान चलाया गया और जितने भी जायज वोटर हैं उनमें से एक भी वोटर का नाम मतदाता सूची से ना कटे यह सुनिश्चित करने की मांग की गई इस मौके पर यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रानीगंज लोकल एरिया कमेटी के सदस्य उपस्थित थे वीडियो की अनुपस्थिति में जॉइंट वीडियो को ज्ञापन दिया गया और उनसे मांग की गई की मतदाता सूची से किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा उन्होंने कहा कि इसके बाद वह फिर वीडियो कार्यालय आएंगे और प्रशासन से बातचीत और इस मुद्दे पर आंदोलन दोनों जारी रहेगा उन्होंने कहा कि टीएमसी और भाजपा जानबूझकर दलितों अल्पसंख्यकों अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का षड्यंत्र रच रहे हैं














