shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान बाराबनी में हुई हिंसा पर भाजपा टीएमसी में आरोप प्रत्यारोप

1 min read

:भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था यह परिवर्तन संकल्प यात्रा जब बाराबनी विधानसभा पहुंची तो भाजपा का आरोप है कि टीएमसी द्वारा टीएमसी नेतृत्व के उकसावे और पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया कई गाड़ियों को तोड़ा गया इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदू मुखर्जी ने सीधे तौर पर टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह उनके भाई और अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया गाड़ियों को तोड़ा गया उन्होंने कहा कि लगभग 10 गाड़ियों को तोड़ा गया वहां पर एसीपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे लेकिन फिर भी पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडो द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से टीएमसी के समर्थन में काम कर रही है जिला शासक एसडीओ से अनुमति लेकर इस रैली का आयोजन किया गया था लेकिन फिर भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया तथा गाड़ियों को तोड़ा गया उन्होंने कहा कि इस बारे में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी हालांकि जब हमने इस बारे में टीएमसी नेता असित सिंह से बात की तो उन्होंने भाजपा के इन आरोपों को खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेता अरिजीत राय वहां पर अनुशासनहीन राजनीति कर रहे हैं वह किसी नियम को मानते नहीं है और अपनी मनमानी करते हैं वह खुद इस बात को लेकर परेशान है कि भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट दिया जाएगा कि नहीं इस वजह से वह खबरों में बने रहने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह खुद गुंडे लेकर घूमते हैं और टीएमसी पर आरोप लगा रहे हैं असित सिंह ने कहा कि भाजपा के पास स्थानीय स्तर पर कोई जन समर्थन नहीं है वह अन्य राज्यों से गुंडे और गाड़ियां लेकर आते हैं असित सिंह ने यहां तक आरोप लगाया कि अरिजीत राय कुछ भी कर सकते हैं यहां तक की खुद अपनी गाड़ियों को तोड़कर टीएमसी पर आरोप लगा सकते हैं इतना ही रहे असित सिंह ने कहा कि अरिजीत राय कुछ भी कर सकते हैं वह टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं असित सिंह ने कहा कि भाजपा माहौल बिगड़ने का प्रयास करें कि लेकिन टीएमसी कार्यकर्ता शांत रहेंगे और किसी प्रकार के हिंसा में शामिल नहीं होंगे क्योंकि यहां भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है इसलिए टीएमसी को इस तरह से हिंसा का आश्रय लेने की कोई जरूरत नहीं है पहले से ही यहां के लोगों का समर्थन टीएमसी के साथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page