कुल्टी क्षेत्र के युवा टीएमसी नेता तथा जिला टीएमसी सचिव की पत्नी का नाम एस आई आर लिस्ट से गायब
1 min read
: पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव शुभाशीष मुखर्जी की पत्नी का नाम एस आई आर की फाइनल लिस्ट से गायब है इसे लेकर शुभाशीष मुखर्जी ने गहरा असंतोष व्यक्त किया और कहा कि यह सब कुछ भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा जानबूझकर किया जा रहा है ताकि हर बुथ से कुछ कुछ ऐसे नाम काटे जाएं जो टीएमसी को वोट करते हैं उन्होंने कहा कि वह कुल्टी क्षेत्र में रहते हैं युवा टीएमसी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं वर्तमान में वह टीएमसी के जिला सचिव हैं जाहिर सी बात है कि वह टीएमसी के समर्थन में ही वोट करते हैं और यह बात भाजपा को भी पता है इसलिए वह उनके जैसे टीएमसी समर्थकों का नाम चुनाव आयोग के जरिए कटवा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई भाजपा समर्थक भी हैं इस लिस्ट में ऐसा एक भी नाम नहीं देखा गया जो बीजेपी समर्थक है जिसका नाम काटा गया हो उनके पड़ोस में भी एक टीएमसी समर्थक रहते हैं उनका भी नाम काटा गया है उन्होंने कहा कि टीएमसी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर मनमानी करने नहीं देगी और 6 तारीख को ममता बनर्जी चुनाव आयोग के खिलाफ जो धरना देने जा रही हैं उसके जरिए इस तरह की हरकतों का पुरूजोर विरोध किया जाएगा














