आसनसोल के रवींद्र भवन में शुरू हुआ आसनसोल फिल्म फेस्टिवल
1 min read
:आज से आसनसोल के रविंद्र भवन में आसनसोल फिल्म अकादमी की तरफ से आयोजित चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया यहां पर मंत्री मलय घटक डिप्टी मेयर अभिजीत सिंह घटक सहित आसनसोल फिल्म अकादमी के तमाम अधिकारी उपस्थित थे मंत्री ने इस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले साल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था जो काफी सराहा गया था इस साल भी इसका आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि आज होली का त्यौहार है इसलिए आज के दिन इतनी ज्यादा भीड़ अपेक्षित नहीं थी लेकिन इसके बावजूद भी जितने दर्शक फिल्मों को देखने के लिए आए हैं उससे उन्हें विश्वास है कि आने वाले चार दिनों में यहां पर फिल्मों को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक आएंगे उन्होंने कहा की आजकल हाल में जाकर फिल्में देखने का दौर खत्म होने को है ऐसे में नई पीढ़ी अच्छी फिल्में देखने से महरूम रह रही है इस वजह से उनको फिर से अच्छी फिल्में दिखाने के लिए इस तरह की फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करना बहुत जरूरी है और उनकी कोशिश रहेगी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो बेहतरीन फिल्में बन रही हैं फिल्म फेस्टिवल में उनको भी स्थान दिलवाया जा सके














