आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी की तरफ से बीसवें वसंत उत्सव का आयोजन
1 min read
:आसनसोल के रामसाएर मैदान में आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी की तरफ से वसंत उत्सव का आयोजन किया गया पिछले 20 वर्षों से आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी द्वारा शांतिनिकेतन में दोल उत्सव की तर्ज पर उत्सव का आयोजन किया जाता है इस साल भी धूमधाम से और रंगारंग तरीके से इसका आयोजन किया गया यहां पर इस कमेटी के कर्णधार सचिन राय उनकी पत्नी मिता राय आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सापरा फाउंडेशन से प्रमोद सापरा और द हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सापरा पार्षद उत्पल राय अधिवक्ता अमिताभ मुखर्जी के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे आज आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी की तरफ से एक प्रभात फेरी निकाली गई थी इसके बाद रामसाएर मैदान आकर यहां पर परंपरा के अनुसार दोल उत्सव मनाया गया सभी ने एक दूसरे को अबिर गुलाल लगाया और जिस तरह से बंगाल में इस उत्सव को परंपरागत तरीके से मनाया जाता है इस तरह से मनाया यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिनमें बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने एक से बढ़कर एक नृत्य अनुष्ठान पेश किए जिनका उपस्थित सभी ने आनंद उठाया यहां पर सभी विशिष्ट अतिथियों को अबीर लगाकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर सचिन राय ने कहां कि इस संस्था की स्थापना के दिन से वह संस्था के साथ जुड़े हुए हैं इसका उद्देश्य आसनसोल में एक स्वस्थ संस्कृति को जन्म देकर उसका लालन-पालन करना था और उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी अपने इस उद्देश्य में हर साल कामयाब हो रहा है और धीरे-धीरे इसका कलेवर इतना बढ़ गया है कि आसनसोल की धरती पर आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित दोल उत्सव ने एक विशेष स्थान हासिल कर लिया है उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही सब का सहयोग मिलता रहा तो आने वाले समय में यह और आगे बढ़ेगा वही हमसे बात करते हुए सचिन राय ने कहा कि 20 साल पहले शांतिनिकेतन में मनाया जाने वाले उत्सव को देखकर यहां पर भी उसी तरह दोल उत्सव मनाने की बात सोची गई थी और आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी का जन्म हुआ था तब से लेकर आज तक हर साल कमेटी की तरफ से परंपरागत तरीके से इस उत्सव को मनाया जाता है और उन्हें इस बात की खुशी है कि धीरे-धीरे इस उत्सव का कलेवर बढ़ता जा रहा है वहीं गुरदास चटर्जी ने आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी और खासकर सचिन राय को धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों से इतनी स्वस्थ सांस्कृतिक परिवेश में इस उत्सव को मनाया जा रहा है उन्होंने सभी को दोल और होली की बधाई दी














