जमुड़िया के सत्यम शर्मा ने किया शिल्पांचल का नाम रौशन:
1 min read
जामुड़िया बालिका विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका शांति शर्मा के पौत्र तथा जामुड़िया निवासी शंकर शर्मा के बड़े पुत्र सत्यम शर्मा ,जो “बर्णपुर रीवर साइड स्कूल चितरंजन” के कक्षा नौवीं के छात्र हैं ,को ” विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता ” में पश्चिम बंगाल में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया है। उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ” वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, यादवपुर” बुलाया गया था, जहां राज्यपाल ने उन्हें पदक, प्रमाण पत्र तथा 5000/- पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए वाराणसी भी बुलाया गया है।












