चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी के नेतृत्व में आयोजित हुई विरोध सभा:
1 min read
रविवार को आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अन्तर्गत द्वारका धर्मशाला में रेलवे के एक फैसले के खिलाफ एक विरोध सभा आयोजित हुई जहां 44 नंबर वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगम केचैयरमैन अमरनाथ चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। साथ ही बाजार के कई दुकानदार भी उपस्थित थे। अमरनाथ चटर्जी ने कहां की आसनसोल बाजार के लोग पहले ही बाढ़ से त्रस्त थे । घर तथा दुकान में पानी घुस जाता था । सभी इस समस्या का समाधान का प्रयास कर रहे थे । अब बताया जा रहा है कि आसनसोल बाजार से जो बड़ा नाला जाता है वह रेलवे की जमीन से होकर भूरभूरियानदी में मिलता है। उन्होंने बताया कि इस बड़े नाले में 3-4 वार्ड का निकासी वाला पानी मिल जाता है। बाढ़ के दिनों में इसी नाले के पानी के कारण पुरा बाजार जलमग्न होता है और व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान पहुंचता है। नगर निगम द्वारा इसको चौड़ा करने की रूपरेखा बनाई गई थी। यहां तक कि रेलवे से भी उनकी ज़मीन पर स्थित नाले को चौड़ा करने का आवेदन किया जाना था । लेकिन अब पता चला है कि रेलवे ने उस जमीन को किसी कंपनी को लीज पर दे दिया है वहां पर मॉल बनाया जाएगा ।

इसके खिलाफ़ बाजार के लोगों के साथ बैठक कर विरोध सभा का आयोजन किया गया है । उन्होने बताया कि बाजार के लोगों के साथ मिलकर वह लोग डीआरएम से मिलेंगे और अपनी समस्या को बताएंगे। इसकी सूचना प्रदेश के मंत्री मलय घटक आर कोलकाता में भी दी जा चुकी है। इस अवसर पर राकेश केडिया बिमल जालान मुकेश शर्मा रिंकू साव सहित बाजार के सैंकड़ो दुकानदार उपस्थित थे।












