shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल पहुंची बर्नपुर किया टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया जवाब:

1 min read

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल चुनाव प्रचार के लिए बर्नपुर बाजार पहुंची यहां उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की और आने वाले चुनाव के मद्देनजर उनका आशीर्वाद मांगा इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अग्निमित्रा पाल ने कहा है कि टीएमसी के जो प्रत्याशी हैं वह एक सुपरस्टार हैं उनके लिए इतनी गर्मी में बाहर निकलना संभव नहीं है यही वजह है कि वह कर्मी सभाओं पर जोर दे रहे हैं उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच आकर उनको जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है उससे साफ जाहिर होता है कि आसनसोल के लोग अपने घर की बेटी को ही चाहते हैं वहीं उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब 12 अप्रैल को मतदान होगा और उनको पराजय का सामना करना पड़ेगा क्या वह उसके बाद भी टीएमसी में बने रहेंगे या आप या शिवसेना जैसे किसी पार्टी का दामन थाम लेंगे इसके जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह सच है कि वह एक समय भाजपा में थे लेकिन वह भाजपा और आज की भाजपा में जमीन आसमान का फर्क है वह भाजपा अटल बिहारी वाजपेई की भाजपा थी जो उनके लिए पिता समान थे और उस भाजपा में लोकतंत्र था लेकिन आज के भाजपा में तानाशाही है नेताओं में अहंकार है यही वजह है कि वह खुद भाजपा छोड़कर बाहर निकल आए भाजपा ने उन्हें नहीं निकाला । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पाल के बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते उनकी यह लड़ाई आदर्शों की लड़ाई है और वह इसे इसी तरह रखना चाहते हैं । वहीं ईसको द्वारा बर्नपुर के एक स्कूल को बंद करने की बात पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इसके बारे में उनको जानकारी है लेकिन फिलहाल उनका सारा ध्यान आने वाले चुनाव पर है वहीं चुनाव आते ही सीबीआई की सक्रियता बंगाल में बढ़ने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह एक प्रत्याशी हैं और फिलहाल इस बारे में उनका टिप्पणी करना उचित नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page