28 नंबर वार्ड के पार्षद गुलाम सरवर ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक को लिखी चिट्ठी उच्च माध्यमिक परीक्षा के पर्यवेक्षकों की शैक्षणिक योग्यता पर उठाए सवाल:
1 min read
इन दिनों पूरे बंगाल में उच्च माध्यमिक की परीक्षा चल रही है हजारों की तादाद में विद्यार्थी अपने बेहतर भविष्य के लिए इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करना चाहते हैं प्रशासन की तरफ से भी परीक्षा को लेकर हर प्रकार की तैयारी करने का दावा किया जा रहा है लेकिन इन्हीं सबके बीच आज आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के पार्षद गुलाम सरवर ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक चिट्ठी लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों पर सवाल खड़े कर दिए उन्होंने कहा की क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान जो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं उनकी शैक्षणिक योग्यता कहीं से भी उच्च माध्यमिक परीक्षा में पर्यवेक्षक होने के लिए पर्याप्त नहीं है उन्होंने कहा कि किसी पर्यवेक्षक के शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है तो किसी की दसवीं पास कोई किसी स्कूल में चपरासी के पद पर नियुक्त है तो कोई क्लर्क के पद पर गुलाम सरवर ने अपनी चिट्ठी के माध्यम से पश्चिम बर्दवान जिला शासक का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया और उनसे गुहार लगाई कि इस मामले पर उचित कार्यवाही की जाए जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो उन्होंने कहा है के इन पर्यवेक्षकों की शैक्षणिक योग्यता इतनी भी नहीं है कि परीक्षा के दौरान अगर कोई गड़बड़ी होती है तो वह एक शिकायती पत्र भी लिख सकें












