दो दिन बम के झुठे ईमेल के बाद आज भी आसनसोल अदालत परिसर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं
1 min read
:मंगलवार और बुधवार लगातार दो दिन आसनसोल अदालत में बम होने की ईमेल आई, जिसके बाद आसनसोल अदालत परिसर में बम की दहशत फैल गई। पुलिस प्रशासन की ओर से बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड के साथ आसनसोल अदालत परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला। आज गुरुवार को भी आसनसोल अदालत के कोने-कोने में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही न बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया था। आज भी पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वाड के साथ आसनसोल अदालत परिसर में मौजूद थे।












