विभिन्न मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की तरफ से जिला राशनिंग कार्यालय में रिले अनशन
1 min read
आज ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की तरफ से आसनसोल के भगत सिंह मोड इलाके में जिला राशनिंग कार्यालय के सामने रिले अनशन की शुरुआत की गई इस बारे में संगठन के पश्चिम बर्धमान जिले के सचिव तनय कुमार मंडल ने कहा के धीरे-धीरे जो स्थिति बन रही है उसे ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार राशन व्यवस्था को समाप्त करना चाह रही है उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से यह मांग रही है कि उन्हें या तो हर क्विंटल पर ढाई सौ रुपए कमीशन दिया जाए या फिर हर क्विंटल पर 1 किलो हैंडलिंग लॉस या हर महीने ₹50000 करके सुनिश्चित आय की गारंटी दी जाए लेकिन इसमें से कुछ भी नहीं किया गया ऐसा लग रहा है कि कुछ विशेष वर्ग को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार साजिश के तहत राशन व्यवस्था को खत्म करना चाहती है इसी के खिलाफ उनके संगठन की तरफ से रिले अनशन किया जा रहा है












