अपने जन्मदिन पर भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने मां घाघर बुड़ी मंदिर में की पुजा अर्चना किया यज्ञ
1 min read
प्रख्यात समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने आज मां घाघर बुड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की आज उनका जन्मदिन है इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और यज्ञ भी किया इस मौके पर उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और समर्थक उपस्थित थे यहां पर विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज उनका जन्मदिन है लेकिन उससे भी ज्यादा आज यहां मां की पूजा अर्चना करने का मुख्य उद्देश्य आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मां से प्रार्थना करना था उन्होंने बताया कि आज पूजा अर्चना और यज्ञ के माध्यम से उन्होंने ना सिर्फ आसनसोल बल्कि पूरे देश और विश्व की मंगल कामना करते हुए यज्ञ किया उन्होंने कहा कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है और उसके बाद बंगाल सहित आसनसोल का सर्वांगीण विकास भी होगा इसीलिए आज उन्होंने यह मंदिर में आकर पूजा अर्चना की और उनका पूरा विश्वास है की बंगाल विधानसभा चुनाव में मां का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा












