shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बम की धमकी से फिर दहशत—आसनसोल अदालत में लगातार ईमेल से वकील और आम लोग भयभीत, न्यायिक कार्य!

1 min read

आसनसोल : आज एक बार फिर आसनसोल अदालत में बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया।
कल आसनसोल अदालत में बम रखे जाने की सूचना वाला एक ईमेल आया था, जिसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस प्रशासन की मदद से पूरे अदालत परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन किसी तरह का बम बरामद नहीं हुआ।
इसके बाद आज फिर से आसनसोल अदालत में बम होने को लेकर एक और ईमेल आया। इससे एक बार फिर वकीलों और अपने-अपने काम से अदालत पहुंचे आम लोगों के बीच डर और तनाव का माहौल बन गया।
इस संबंध में जब हमने कुछ वकीलों से बात की, तो उन्होंने कहा कि अगर रोज़ाना इस तरह बम की धमकियों से दहशत फैलाई जाती रही, तो वे अपना काम कैसे करेंगे। लगातार मिल रही ऐसी धमकियां न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि न्यायिक कार्यों को भी बाधित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page