shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी फिरोज खान एफके ने आसनसोल अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मामले की जांच की मांग और पुलिस विभाग की की सराहना

1 min read

:आसनसोल अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल की जांच की मांग और पुलिस विभाग की सराहना करते हुए फिरोज खान एफके ने दिया बयान
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी और इंडिया अवेक के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने आज 11:30 बजे आसनसोल अदालत के जिला जज को मिले ईमेल का उल्लेख किया, जिसमें आसनसोल अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद जिला जज और अदालत प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

फिरोज खान एफके ने कहा कि आसनसोल अदालत और माननीय न्यायाधीशों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दिया जाना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत अदालत परिसर को खाली कराया गया। पुलिस प्रशासन और अदालत प्रबंधन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्परता से कार्रवाई की, जिससे किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सका।

इस पूरे मामले को देखते हुए फिरोज खान एफके ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की सराहना और तारीफ की कि पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करती है और इस मामले में भी पुलिस विभाग और अदालत प्रशासन ने सक्रिय होकर कार्रवाई की और अदालत को पूरी तरह से खाली कराकर हर तरह के कदम उठाए।

इंडिया अवेक, एक राष्ट्रीय पहल, इस पूरे मामले को न्याय व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा पर सीधा हमला मानता है। हम इस अवसर पर पुलिस आयुक्त के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रभावी प्रशासन की सराहना करते हैं। उनके निर्देशन में आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ रही है तथा अपराध नियंत्रण, त्वरित समस्या समाधान और प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से आम नागरिकों का विश्वास मजबूत हुआ है।

साथ ही फिरोज खान एफके ने कहा कि हम जानते हैं कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है और आवश्यक कदम उठाए हैं। फिर भी, इस प्रकार की धमकी न्यायिक प्रणाली को बाधित करने और समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास है। इसलिए हम मांग करते हैं कि:

1. इस मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की जाए।
2. ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान की जाए।
3. दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।
5. इंडिया अवेक को विश्वास है कि पुलिस प्रशासन अपने सक्षम नेतृत्व में इस प्रकरण में सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई करेगा तथा न्याय व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page