युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ आसनसोल में युथ कांग्रेस ने अमित शाह का पुतला फूंका
1 min read
:हाल ही में नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन का आयोजन किया गया था इस दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया इसके खिलाफ आज आसनसोल में यूथ कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के बीएनआर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के खिलाफ नारेबाजी की और उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया इस बारे में पश्चिम बर्दवान जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान चीन के एक प्रोडक्ट को मेक इन इंडिया नाम से चलाया जा रहा था जिसका विरोध यूथ कांग्रेस के नेताओं ने किया इस वजह से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया इसी के खिलाफ आज आंदोलन किया जा रहा है और केंद्र सरकार से मांग की जा रही है कि तुरंत उन्हें रिहा किया जाए अन्यथा यूथ कांग्रेस आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा












