रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की स्थापना दिवस पर आशा निकेतन के बच्चों के साथ काटा गया केक
1 min read
:रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से आज आसनसोल के बुधा इलाके में स्थित आशा निकेतन में वहां के बच्चों के साथ समय बिताया गया और संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटा गया और उन्हें भोजन कराया गया इस मौके पर रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय सचिव बी आर दासगुप्ता के अलावा संगठन से जुड़े तमाम सदस्य और आशा निकेतन के तमाम अधिकारी उपस्थित थे यहां पर सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया गया इसके उपरांत मीता राय द्वारा एक प्रार्थना गीत गया गया जिसमें आशा निकेतन के बच्चों ने भी हिस्सा लिया इसके बाद रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर और आशा निकेतन के अधिकारी तथा बच्चों ने मिलकर केक काटा और संगठन की स्थापना दिवस का जश्न मनाया

इसके उपरांत सभी ने इस दिन को सेलिब्रेट किया इस बारे में सचिन राय ने बताया कि रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर ने हमेशा समाज के उसे वर्ग के विकास के लिए काम करने का बीड़ा उठाया है जो कहीं ना कहीं मुख्य धारा से कटे हुए हैं आशा निकेतन में दिव्यांग बच्चों की देखभाल की जाती है इसलिए संगठन की तरफ से यह फैसला लिया गया कि संगठन की स्थापना दिवस के मौके पर यहां आकर बच्चों के साथ इस दिन को मनाया जाए उन्होंने आशा निकेतन का संचालन करने वाले अधिकारियों की सराहना की और कहा कि जिस तरह से वह दिव्यांग बच्चों की देखभाल करते हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है और आज यहां इस संस्था का हिस्सा होकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है













