shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा की तरफ से 48 नंबर वार्ड में जनसंपर्क अभियान

1 min read

:अब जबकि बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा को ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गया है सभी पार्टियों की तरफ से प्रचार पर विशेष जोर दिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है भारतीय जनता पार्टी नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले कई महीनो से लगातार आसनसोल के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इतना ही नहीं इस दौरान जब भी उनके सामने लोग अपनी समस्याएं बता रहे हैं कृष्णा प्रसाद द्वारा अपने स्तर पर भी उनमें से कई समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है आज भी उनके नेतृत्व में भाजपा की तरफ से जनसंपर्क अभियान चलाया गया आसनसोल नगर निगम के 48 नंबर वार्ड अंतर्गत बूथ नंबर 279 185 इलाकों में

जनसंपर्क अभियान चलाया गया सबसे पहले उन्होंने आदि श्री श्री दक्षिणा काली मंदिर में पूजा अर्चना की। कृष्णा प्रसाद ने यहां पर मां की आराधना की और इसके साथ ही अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की उन्होंने एसबी गोराई रोड के किनारे स्थित तुलसी रानी स्कूल होते हुए रंजन केबिन तक लोगों के साथ जनसंपर्क साधा और उन्हें यह समझाया कि क्यों आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के लिए मतदान करने की आवश्यकता है

कृष्णा प्रसाद ने पिछले 15 वर्षों के टीएमसी शासन काल के बारे में लोगों को बताया और कहा कि किस तरह से यहां पर पिछले 15 वर्षों में विकास का कोई काम नहीं हुआ है जबकि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के सौजन्य से विकास के काम किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि बंगाल में भी अगर भाजपा की सरकार बन गई तो यहां पर भी विकास के कई काम किए जाएंगे और लोगों को आज से एक बेहतर जिंदगी उपलब्ध होगी इसके लिए उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करें आज के इस जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्ति प्रमुख और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page