आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग द्वारा माडिफाएड साइलेंसर को लेकर दो दुकानों पर अभियान
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इससे पहले ट्रैफिक विभाग द्वारा कई इलाकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाईकों को रोका गया था और मोटरसाइकिलों से मोडिफाइड साइलेंसर खुला लिए गए थे आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक एसीपी विश्वजीत साहा के नेतृत्व में आसनसोल के मुर्गा साल में मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दो दुकानों पर अभियान चलाया गया और वहां से कई मोडिफाइड साइलेंसर बरामद करके उन्हें जब्त किया गया इस बारे में विश्वजीत साहा मैं बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ ट्रैफिक विभाग लंबे समय से अभियान चला रहा है आज उन दो दुकानों पर अभियान चलाया गया जहां मोडिफाइड साइलेंसर पाए जाते हैं उन्होंने कहा कि इन दो दुकानों के मालिकों ने भी इस अभियान में सहयोग किया और उन्होंने खुद मोडिफाइड साइलेंसर ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। विश्वजीत साहा ने कहा कि ट्रैफिक विभाग का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा












