आमार पाड़ा आमार समाधान और अर्बन पथश्री परियोजनायों को लेकर नगर निगम में उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम के मौजूदगी में आज नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में आमार पाड़ा आमार समाधान और अर्बन पथश्री परियोजनाओं को लेकर एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में नगर निगम के अन्य पदाधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारी और इन दोनों परियोजनाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे इस बैठक के दौरान इन दोनों परियोजनाओं को कैसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए या इनके तहत कार्यों को शुरू करवाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना शुरू की गई है उसके तहत इस क्षेत्र में 3000 से ज्यादा कार्य के आवेदन आए हैं उनमें से 1300 कार्य शुरू हो चुके हैं और 2300 कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा मेयर ने कहा कि क्योंकि अब चुनाव किसी भी दिन घोषित हो सकते हैं इसे ध्यान में रखते हुए 2 मार्च से पहले जितने भी कार्यों के लिए आवेदन आए हैं उनको शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है वही जब हमने इस बारे में जिला शासक से बात की तो उन्होंने कहा कि आज की बैठक में राज्य सरकार की इन दोनों परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई और कैसे इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द शुरू करके समाप्त किया जा सके इस पर विचार विमर्श किया गया उन्होंने कहा कि पूरे जिले में जितने भी कार्यों के लिए आवेदन आए हैं उन कार्यों को कैसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए और जिनके टेंडर अभी तक निकले नहीं है उनका टेंडर निकालकर कार्यों को शुरू करने के मुद्दे पर आज की बैठक में चर्चा हुई












