shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी पर किया करारा प्रहार कहा रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल

1 min read

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज अपने आवास में संवाददाताओं से खास बातचीत की इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए हाल ही में अग्निमित्रा पाल द्वारा बंगाल विधानसभा के अंदर अल्पसंख्यक समाज को लेकर एक बयान दिया गया था जिसका टीएमसी द्वारा काफी विरोध किया गया था आज अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को लेकर जो बयान दिया था उसे सही परिप्रेक्ष्य में समझने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है लेकिन इन पिछले 15 वर्षों में अल्पसंख्यक समाज का कोई विकास नहीं हुआ है भाजपा विधायक ने सवाल किया कि सरकार यह जवाब दें कि पिछले 15 वर्षों में अल्पसंख्यक समाज से कितने डॉक्टर इंजीनियर या प्रशासन के अन्य उच्च पदों पर नौजवान प्रतिष्ठित हुए हैं अग्निमित्रा पाल ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने अल्पसंख्यक समाज के नौजवानों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है उनका सार्थक विकास नहीं हुआ है और यही बात उन्होंने विधानसभा में खड़े होकर कही थी उन्होंने कहा कि आज बंगाल में हुमायूं कबीर एआइएमआइएम या नौशाद सिद्दीकी जैसे लोग ममता बनर्जी और टीएमसी की बी टीम के तौर पर काम कर रहे हैं और टीएमसी बांग्लादेश के जमात की बी टीम है वही रोजगार के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा दावा किया जाता है कि बंगाल में नौजवानों को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं अगर ऐसा होता तो आज बंगाल सरकार द्वारा शुरू किए गए जुबो साथी परियोजना में नाम पंजीकरण के लिए नौजवानों के इतनी लंबी लाइन नहीं लगती। यानी इससे यह साबित होता है कि पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में युवाओं के रोजगार का कोई इंतजाम नहीं किया गया है यही वजह है कि आज यहां का बेरोजगार युवा भत्ते के लिए लाइन में लगने को मजबूर है उन्होंने कहा कि हर साल यहां पर वाणिज्य सम्मेलन होता है लेकिन अभी तक राज्य सरकार द्वारा यह श्वेत पत्र जारी नहीं किया गया कि राज्य में कितना निवेश हुआ है कितने कारखाने खुले हैं वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी भाजपा विधायक ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने जानबूझकर बंगाल में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से तोड़ दिया है ताकि बंगाल का नौजवान सरकार से सवाल न पूछे वहीं जुबो साथी लेकर अग्निमित्रा पाल ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि जो नौजवान अपने दस्तावेज इस परियोजना के लिए जमा कर रहा है उसको कोई रसीद नहीं दी जा रही है ऐसे में रसीद ना मिलने की वजह से उस नौजवान के पास इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि उसने कोई दस्तावेज जमा किया भी है या नहीं वहीं भाजपा विधायक ने यह कहते हुए टीएमसी पर कटाक्ष किया कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की टिकट पाने के लिए प्रत्याशियों को पार्टी को पैसा देना होगा और यह वादा भी करना होगा कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो अवैध तरीके से जो वसूली वह करेंगे उसमें से 75% पार्टी को देना होगा और 25% ही वह अपने पास रख सकते हैं उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी में विधायक चुनाव में टिकट बेचे जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page