नियामतपुर मेले में माकपा की तरफ से बुक स्टॉल का उद्घाटन
1 min read
:मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा कल रात नियामतपुर मेले में बुक स्टॉल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ माकपा नेता गौरांग चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल कुल्टी के नियामतपुर में महा शिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में विभिन्न दुकानों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की ओर से एक बुक स्टॉल लगाया जाता है। इसी क्रम में कल रात 9 बजे प्रोग्रेसिव बुक स्टॉल नामक एक बुक स्टॉल का उद्घाटन माकपा कुल्टी 1 नंबर एरिया कमेटी के प्रयास से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माकपा के पश्चिम बर्धमान जिला सचिव गौरांग चटर्जी, स्थानीय माकपा नेता देवआनंद प्रसाद, अशोक शॉ, रफत परवेज, जावेद अंसारी, विनोद सिंह, मोहम्मद जाहांगीर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।












