विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद गिरमीट में अखंड हरी नाम कीर्तन अनुष्ठान में हुए सम्मिलित
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के तीन नंबर वार्ड अंतर्गत गिरमीट में 10 नंबर कोलियरी इलाके में अखंड हरी नाम कीर्तन पाठ कार्यक्रम में आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने हिस्सा लिया। यहां वह अन्य भक्तों की तरह अखंड हरी नाम की धुन पर मोहित हुए और देखा गया कि वह भी हरि नाम की धुन पर झूमने लगे।

कृष्णा प्रसाद के यहां पहुंचने पर इस कीर्तन कार्यक्रम के आयोजक संस्था महावीर स्थान पूजा समिति की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया उन्होंने आयोजक संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि समाज में इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन बहुत आवश्यक है उन्होंने कहा कि जब भी कहीं हरि नाम लिया जाता है वह पूरा माहौल अलौकिक हो जाता है उस पूरे परिवेश में एक अलग सी शांति विराजमान होती है जिसकी आज बहुत आवश्यकता है इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने भगवान का प्रसाद भी ग्रहण किया और कहा कि भगवान का प्रसाद पाकर उनके अंतरात्मा तक तृप्त हो गई












