ट्रांसजेंडरों की समस्या को लेकर सोशल मीडिया अभियान दादार दीदी गिरी के लिए सुमन चौधरी को मेयर विधान उपाध्याय ने किया सम्मानित
1 min read
आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के हाथों आज आसनसोल के धरतीपुत्र सुमन चौधरी को उनके सोशल मीडिया अभियान ‘दादार दिदिगिरी’ के लिए सम्मानित किया गया। सुमन चौधरी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से उनके सोशल मीडिया अभियान ‘दादार दिदिगिरी’ के लिए सम्मानित किया गया है और उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। आज मेयर विधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम में बुलाकर सुमन चौधरी को सम्मानित किया।
इस विषय पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और जिस तरह से आसनसोल के धरतीपुत्र सुमन चौधरी ने सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से ट्रांसजेंडर लोगों के संघर्ष को उजागर किया है और इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है, इसलिए आज उन्हें आसनसोल नगर निगम में बुलाकर सम्मानित करते हुए वह खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
दूसरी ओर, सुमन चौधरी ने कहा कि ‘दादार दिदिगिरी’ नामक सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से वह ट्रांसजेंडर लोगों की समस्याओं और उनके संघर्ष को लोगों के सामने लाना चाहते थे और वह बहुत खुश हैं कि वह इस काम में पूरे भारत के संदर्भ में सफल हुए हैं और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें सम्मानित किया है। आज आसनसोल नगर निगम के मेयर ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया, इसके लिए वह अभिभूत हैं।












