महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समाज सेवी कृष्णा प्रसाद विभिन्न स्थान पर धार्मिक अनुष्ठानों में हुए शामिल
1 min read
: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद भी भगवान महादेव की आराधना में लीन हुए इस बारे में कृष्णा प्रसाद ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आसनसोल के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे पहले माँ घागरबुड़ी मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा अर्पित कर शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत की। उसके बाद चंद्रचूर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा की गयी।

इसी पावन अवसर पर तोपसी बाबा मंदिर तथा अपने पुराने निवास स्थल पुराना स्टेशन, 31 नंबर वार्ड मंदिर से बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात में सम्मिलित होने का भी सौभाग्य मिला। साथ ही कुल्टी के 62 नंबर वार्ड में भी “बाबा की बारात” में शामिल होकर भक्तिभाव से सहभागिता की। इसके साथ ही उन्होंने बेलडंगाल और दो मोहनी रेलवे कॉलोनी में भी शिवरात्रि की पूजा अर्चना में शिरकत की। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह चाहते हैं कि बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह शुभ अवसर सभी के जीवन में शांति, शक्ति और समृद्धि लेकर आए।












