shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं जनता पर किया गया प्रशासन का कोई एहसान, यह सरकार का है कर्तव्य – कृष्णा प्रसाद

1 min read

:प्रत्यक्ष राजनीति में फिर से सक्रिय होने के बाद से ही आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े इलाकों में जा रहे हैं और वहां के लोगों से मिलकर उनके रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं और अपने स्तर पर उन समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं अपने इसी अभियान को बरकरार रखते हुए कृष्णा प्रसाद आसनसोल नगर निगम के 13 नंबर वार्ड में जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचे यहां पर भी उन्होंने लोगों से और खास करके यहां की महिलाओं से बातचीत की उनकी समस्याओं के बारे में जानने का प्रयास किया स्थानीय लोगों ने भी कृष्णा प्रसाद को अपने बीच पाकर अपने घर का सदस्य समझते हुए अपनी सारी समस्याएं उनके सामने बयान की

लोगों से बातचीत करने के उपरांत कृष्णा प्रसाद ने हमें बताया कि पिछले कई हफ्तों से वह आसनसोल उत्तर ही नहीं बल्कि पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं वहां के लोगों से मिल रहे हैं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं इन लोगों से मिलकर उन्हें इस बात का भली भांति एहसास हो रहा है कि पिछले 15 वर्षों के टीएमसी के शासनकाल में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिए कोई भी सार्थक कार्य नहीं किया गया है उनको सिर्फ भुलावे में रखा गया है लेकिन उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि आज वह 13 नंबर वार्ड के गिरमिट इलाके में आए हैं और यहां के लोगों से उन्होंने बातचीत की तो पता चला कि यह नगर निगम का इलाका होने के बावजूद यहां पर पानी और निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है जिस वजह से लोगों को बेहद कठिनाइयों में अपना जीवन बिताना पड़ रहा है कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पीने का स्वच्छ पानी निकासी व्यवस्था सड़क स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं जनता पर किया गया प्रशासन का कोई एहसान नहीं है यह जनता का अधिकार है इन कार्यों को करने के लिए ही जनता नगर निगम और सरकार को चुनती है लेकिन इस क्षेत्र में आकर उन्हें पता चला कि यहां पर लोगों को मूलभूत बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा टीएमसी के इसी कुशासन के खिलाफ भाजपा संघर्ष कर रही है और भाजपा के एक निष्ठावान सैनिक होने के नाते वह भी अपने स्तर पर लोगों तक पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page