विषैली हुई माँ कल्यानेश्वरी मंदिर से बह रही जोडिया नदी, पानी के ऊपर मरी हुई मक्षलियों को बहता देख लोगों मे दहशत का माहौल
1 min read
:बाराबनी विधानसभा के देंदुआ इलाके मे स्थित झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र पर मौजूद एक बड़े धार्मिक स्थल माँ कल्यानेश्वरी मंदिर से बह रही जोड़िया नदी के पानी के ऊपर मरी हुई मछलियों को देख वहाँ घूमने और माँ काली का दर्शन करने आए पर्यटकों मे ही नही बल्कि स्थानीय लोगों मे भी दहशत का माहौल छा गया है, स्थानीय लोगों की अगर माने तो मंदिर परिसर से कुछ ही दुरी पर एक स्टील प्लांट है, जिस स्टील प्लांट मे विभिन्न प्रकार के बिल्डिंग बनाने के लिये स्तेमाल होने वाली लोहे की रड यानि की सरिया बनाया जाता है, सरिया मे जंग नही लगे उसके लिये सरिया मे कई प्रकार के कैमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है, जानकारों की अगर माने तो ऐसे कैमिकल के सम्पर्क मे आने से आम इंसान का स्वास्थ्य बुरी तरह से बिगड़ सकता है, जिससे उनकी जान भी जा सकती है, ऐसे मे अगर वह कैमिकल पानी मे घुल जाता है तो उस पानी का सेवन अगर कोई जानवर या फिर पानी मे पलने वाले जीव करें तो उनको भी जान का खतरा है, स्थानीय लोगों की अगर माने तो कुछ महीने पहले भी इस जोड़िया नदी की पानी का सेवन कर नदी के किनारे चार गाय की मौत हो गई थी, उस समय स्थानीय लोगों द्वारा फैक्ट्री मालिक के साथ काफी कहा सुनी हुई थी, मामले मे बवाल बढ़ता देख फैक्ट्री मालिक ने मामले को ले देकर सुलझा लिया, जिसके बाद से जोड़िया नदी मे कैमिकल का पानी नही छोड़ा जा रहा था, इस बार फिर फैक्ट्री का जहरीला केमिकल जोड़िया नदी मे छोड़ा गया है, जिस कारण एक बार फिर जोड़िया नदी का पानी विषैला हो गया है और जोड़िया नदी की मछलियाँ मरकर पानी के ऊपर बह रही हैं, स्थानीय लोगों की अगर माने तो इसी जोड़िया नदी के पानी से मंदिर ही नही बल्कि मंदिर के आस -पास के रहने वाले कई लोग धार्मिक कर्मकांड करते थे, पर नदी की पानी विषैली होने से अब लोगों मे डर और भय का माहौल बना हुआ है, जिससे अब लोगों को यह लगने लगा है की फैक्ट्री से निकली जहरीली कैमिकल जोड़िया नदी के पानी मे मिलने से पहले पशु मरे, जिसके बाद मछलियाँ मरी अब आगे कहीं उनकी बारी तो नही, स्थानीय लोगों ने सोशल मिडिया पर जोड़िया नदी की बदहाल स्थिति को पोस्ट कर जल्द से जल्द उसपर कोई ठोस कदम उठाने व जोड़िया नदी के अस्तित्व को बचाने की गुहार लगाई है












