महाशिवरात्रि के अवसर पर बराकर फाड़ी प्रांगण में शांति कमेटी की बैठक
1 min read
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस की ओर से थाना या फाड़ी प्रांगण क्षेत्र में प्रत्येक बड़े उत्सव से पहले एक शांति कमेटी की बैठक की जाती है । आगामी 15 फरवरी को पूरे देश के साथ राज्य भर में मनाया जाने वाला है महाशिवरात्रि उत्सव। इस उत्सव को भी सुचारू रूप से मनाने के लिए की गई शांति कमेटी की बैठक। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुलटी थाने के बराकर फाड़ी प्रांगण में कल रात शांति कमिटि की बैठक हुई। जहां मुख्य रूप से उपस्थित थे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी कुलटी सेख जावेद, बराकर फांड़ी प्रभारी मेघनाथ मंडल और स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि। जहां विशेष रूप से क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में डीजे बजाने पर रोक, उत्तेजनाजनक गाने बजाने पर रोक सहित कई विषयों पर चर्चा की गई।












