कुल्टी में बड़ी संख्या में नौजवानों ने थामा एआईएमआईएम का दामन
1 min read
:जैसे-जैसे बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है सभी राजनीतिक दलों की तरफ से अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में पश्चिम बर्धमान जिला एआइएमआइएम की तरफ से जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के बाल तोड़िया इलाके में पश्चिम बर्दवान जिला एआइएमआइएम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में नौजवानों ने पार्टी का दामन थाम लिया इस मौके पर दानिश अजीज ने कहा कि अगर बंगाल और खासकर पश्चिम बर्धमान जिले में भारतीय जनता पार्टी को कोई रोक सकता है तो वह बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में एआइएमआइएम ही रोक सकती है उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी भारतीय जनता पार्टी के साथ अंदर ही अंदर समझौता करके काम कर रही है दानिश अजीज ने कहा कि अभी तक जो तय हुआ है उसमें एआइएमआइएम इस जिले में 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ही लेंगे












