shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दस ट्रेड यूनियन की तरफ से औद्योगिक हड़ताल पर बीएनआर स्टेट बैंक के सामने पुलिस वामपंथियों में बहस

1 min read

:दस ट्रेड यूनियनों की ओर से आज पूरे देश में औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया है। आज आसनसोल के बीएनआर क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय के सामने सुबह से ही वामपंथी ट्रेड यूनियन संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बारे में वामपंथी नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि दस ट्रेड यूनियनों की ओर से पूरे देश में औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया है, उसी के तहत वे आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने अपने बैनर लगाए थे, जिसे हटवा दिया गया। पार्थ मुखर्जी ने कहा कि पुलिस जिस तरह से टीएमसी के इशारे पर बीजेपी के लिए दलाली कर रही है, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आसनसोल में आंदोलन का इतिहास है, जिसे बाहर से आने वाले पुलिस अधिकारी नहीं जानते हैं, इसलिए वे इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार आसनसोल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्थो मुखर्जी का कहना था कि उनका आंदोलन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ है तब आखिर ममता बनर्जी की पुलिस उन्हें आंदोलन करने से क्यों रोक रही है इसी से साबित होता है कि बीजेपी और टीएमसी के बीच सांठगांठ है
उन्होंने साफ कहा कि किसी भी बैंक कर्मचारियों को बैंक के अंदर प्रवेश करने से रोक नहीं गया और वामपंथी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें आंदोलन करने से भी रोका जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page