आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के खिलाफ गो बैक के नारे लगाने के मामले पर क्या कहा वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु ने
1 min read
:भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में रानीगंज के नूतन एगारा पहुंची इस मौके पर कुछ लोगों द्वारा गो बैक के नारे लगाए गए थे भाजपा विधायक ने कहा कि गो बैक के नारे लगाने वाले स्थानीय निवासी नहीं थे वह स्थानीय पंचायत सदस्य विवेक मंडल के गुंडे थे इस बारे में हमने टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक का पिछले 5 वर्षों से आसनसोल दक्षिण के विधायक है लेकिन वह अपने इलाके में जाति नहीं है इसलिए चुनाव से पहले आज जब वह नूतन एगारा पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इस बात से नाराज थे कि भाजपा विधायक पिछले 5 वर्षों से अपने विधानसभा क्षेत्र में नजर नहीं आए आप चुनाव से पहले वह आ रहे हैं हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने टीएमसी के पंचायत सदस्य पर आरोप लगाया है और वहां पर स्थानीय टीएमसी नेता के नाम पर नारे लगाए जा रहे थे इस पर दासु ने कहा कि अगर कोई सच में टीएमसी का कार्य करता है तो वह कभी ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी और पार्टी को छोड़कर किसी अन्य नेता के नाम पर नारेबाजी नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि वह खुद भी अगर नहीं जाएंगे तो वह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी तथा टीएमसी के नाम पर ही नारे लगाएंगे लेकिन जिस तरह से यह खबर आ रही है कि वहां पर स्थानीय टीएमसी नेता के नाम पर नारे लगाए गए थे इस बात की पार्टी के अंदर जांच करवाई जाएगी क्योंकि पार्टी में इस तरह से किसी भी नेता के नाम पर नारा नहीं लगाया जा सकता हालांकि जब दासु से पूछा गया कि वहां पर मंत्री मलय घटक के नाम पर भी नारे लगाए जा रहे थे इस पर दासु ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि कुछ लोग पार्टी में अपनी लॉबी बनाना चाहते हैं लेकिन उनकी अपनी कोई लॉबी नहीं है और वह सिर्फ ममता बनर्जी अभिषेक बैनर्जी को जानते हैं और मानते हैं












