shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बाबा तिलका मांझी की जन्म जयंती पर भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को किया गया सम्मानित

1 min read

:आसनसोल के कल्ला इलाके में समाजसेवी तथा भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद की तरफ से आदिवासी समाज के पहले स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी के जन्म जयंती के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में हजारों के तादाद में आदिवासी समाज के लोग और पहुंचे और कृष्णा प्रसाद ने उन्हें सम्मानित किया और उनको एक-एक बोरा चावल भी प्रदान किया इस मौके पर कार्यक्रम में पुरुलिया के सांसद मुख्य रूप से उपस्थित है इसके अलावा यहां झारखंड से आए डॉ निर्मल मुर्मू प्रधान वक्त के रूप में उपस्थित थे इसके साथ ही यहां झारखंड के समाजसेवी पंचानन ठाकुर सहित आसनसोल भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित थे इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बाबा तिलका मांझी की जन्म जयंती के अवसर पर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यहां पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित हैं उन्हें सम्मानित किया गया और उनको एक-एक बोरी चावल भी प्रदान की गई तकरीबन 1300 लोगों को चावल दिया गया वहीं हाल ही में उन पर लगाए गए एक आदिवासी महिला के उत्पीड़न के मामले पर बोलते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह पूरा मामला आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक के इशारे पर किया गया था यह मामला दर्ज होने के बाद वह हाई कोर्ट गए थे जहां से उन्हें इंसाफ मिला है उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में उन्होंने विभिन्न इलाकों में कंबल दान किया था और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 25000 घरों का दौरा किया था और उन गांव में उन घरों की हालत बिल्कुल जर्जर है जो दिखाता है कि पिछले 15 वर्षों में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं हुआ है और क्योंकि वह विभिन्न घरों में जा रहे हैं और असली तस्वीर लोगों तक पहुंचा रहे हैं इसलिए मंत्री के इशारे पर उन्हें बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गई थी लेकिन सांच को आंच नहीं और आने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को इसका जवाब देना ही होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page