नुतन एगारा में अग्नि मित्रा पाल के सामने लगाया गया गो बैक के नारे
1 min read
:आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज रानीगंज विधानसभा के नुतन एगारा पंहुची जहां वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनने गईं थीं। लेकिन जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें घेरकर विरोध प्रदर्शन किया गया और गो बैक के नारे लगाए गए। इस बारे में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यहां जो लोग उन्हें घेरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और गो बैक के नारे लगा रहे हैं, वे स्थानीय लोग नहीं हैं, वे यहां के पंचायत सदस्य विवेक मंडल के गुंडे हैं। वे जब देख रहे हैं कि विधायक अग्निमित्रा पाल उनके इलाके में आ रही हैं, तो उन्हें परेशानी हो रही है, इसलिए वे गो बैक के नारे लगा रहे हैं। क्योंकि पिछले 15 सालों में जो विकास रुका हुआ है, उसे वे छुपाना चाहते हैं, इसलिए वे इस तरह के नारे लगा रहे हैं। लेकिन इस तरह से उन्हें रोकना संभव नहीं है।












