shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स एंड ट्रेड लाइसेंस शिविर

1 min read

:29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में आसनसोल नगर निगम की तरफ से फैसला लिया गया था कि जिन लोगों के भी प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है वह अगर 31 मार्च तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते हैं तो उन्हें 20% की छूट दी जाएगी इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल के लिए भी लोगों को अवसर दिया गया था आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आसनसोल के एन एस रोड इलाके में स्थित काला चंद हाउस नामक एक भवन में प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सलाहकार और डायरेक्टर सचिन राय सेक्रेटरी विनोद गुप्ता सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर पिंकी मनोज साहा सहित आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के टैक्स विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने जिन लोगों के टैक्स बकाया है उनका हिसाब करके 20% की छूट देते हुए उनका प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया और ट्रेड लाइसेंस रिन्यू किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा की आसनसोल नगर निगम द्वारा 29 जनवरी को बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया गया था कि जिनके प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है वह अगर 31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर देते हैं तो उनको 20% की छूट दी जाएगी यह खुशी की बात है कि आसनसोल चेंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज यहां पर शिविर लगाया जा रहा है पिछले साल भी यह शिविर लगाया गया था और इसी तरह से सभी के सहयोग से आसनसोल नगर निगम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेगा इस शिविर के आयोजन के लिए उन्होंने आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया। वहीं सचिन राय ने कहा कि पिछले साल भी आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए शिविर लगाया गया था और इस साल भी यह शिविर लगाया गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल का निगम की तरफ से जो अवसर यहां के व्यापारियों को दिया गया है उसका लाभ यहां के व्यापारी उठा सके इसके लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है वहीं सेक्रेटरी विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के लिए जो अवसर व्यापारियों को दिया गया है इसका लाभ सभी व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि आज इस शिविर की शुरुआत हुई और अगले दो दिनों तक भी यह शिविर लगाया जाएगा विनोद गुप्ता ने कहा कि पिछले साल भी इस शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 40 लाख से ज्यादा बकाया टैक्स संग्रह किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page