केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा कल के औद्योगिक हड़ताल के खिलाफ आईएनटीटीयूसी की सभा
1 min read
:केंद्रीय सरकार द्वारा चार श्रम कोड लागू करने के खिलाफ कल दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से आम हड़ताल का आह्वान किया गया है, लेकिन टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रहा है। आज आईएनटीटीयूसी की ओर से बर्नपुर में टनल गेट के सामने सभा की गई। यहां संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस सभा से आईएनटीटीयूसी नेता उत्पल सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश के अनुसार आईएनटीटीयूसी किसी भी तरह की हड़ताल के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वे भी इन चार श्रम कोड के खिलाफ हैं, लेकिन वे हड़ताल को सही रास्ता नहीं मानते हैं। इसलिए कल जनजीवन सामान्य रखने के लिए वे लोगों से अपील कर रहे हैं और प्रशासन की ओर से भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जबरन किसी को हड़ताल में शामिल नहीं किया जाए।












